इंद्रा चौक से नवजीवन विहार और आसरा बाजार तक चला विशेष अभियान, वाहन चालकों को दी समझाइश
सिंगरौली -: जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में इंद्रा चौक विंध्यनगर से नवजीवन विहार सेक्टर-1 से 4 तथा आसरा बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्गों पर बेतरतीब खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की समझाइश दी गई, ताकि यातायात बाधित न हो। नियमों और पार्किंग व्यवस्था की अनदेखी करने वाले 8 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि सड़क और सार्वजनिक मार्ग आवागमन के लिए हैं, इसलिए वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें। अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है।
कार्रवाई में एएसआई सांवलिया रावत, संतोष साकेत, रमेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक विनय सिंह, आरक्षक तुलसी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।




Leave a Reply