जन प्रयास फाउंडेशन की 9वीं वर्षगांठ पर मिश्रा नर्सिंग होम में लगा रक्तदान शिविर
मोरवा -: जन प्रयास फाउंडेशन की 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिश्रा नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर में मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं, क्योंकि इसके जरिए अनजान व्यक्ति का जीवन भी बचाया जा सकता है। आयोजन में उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी की पहल की सराहना की।




Leave a Reply