Menu

बारिश में कच्चा मकान ढहा, लाखों का नुकसान

Ad

पचौर गांव में जल निकासी नहीं होने से हादसा, घर का अनाज और गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; मुआवजे की मांग

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौर गांव में लगातार बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है।

बताया गया कि अत्यधिक बारिश और गांव में समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सरोज दुबे का मिट्टी से बना कच्चा मकान कमजोर हो गया। इसके बाद अचानक मकान ढह गया। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, परिवार के सदस्य बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

पीड़ित सरोज दुबे ने बताया कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी घरों के आसपास और कई बार घरों में भी पहुंच रहा है। इससे कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का जल्द सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही गांव में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए।स्थानीय ग्रामीणों ने भी बरसात के मौसम में नालियों की सफाई और जल निकासी के लिए ठोस इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *