Menu

सड़क पर ऑटो खड़ा कर चालक फरार, जियावन पुलिस ने किया जब्त

Ad

यातायात बाधित करने पर मामला दर्ज, जांच में लाइसेंस व जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले

सिंगरौली। सड़क के बीच ऑटो खड़ा कर यातायात बाधित करना चालक को भारी पड़ गया। खाखन पुलिया डायवर्जन मार्ग स्थित चितरंगी तिराहे पर बीच सड़क में ऑटो खड़ा कर चालक के चले जाने के मामले में जियावन पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार चालक रहीमुद्दीन ने ऑटो क्रमांक MP66 R 1242 को सड़क के बीच में खड़ा कर दिया और मौके से चला गया। ऑटो के कारण यातायात प्रभावित होने लगा और जाम की स्थिति बनने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए वाहन हटाने की कार्रवाई की।

जियावन पुलिस ने ऑटो जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 589/26 के तहत धारा 281, 285 बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक वाहन दस्तावेज भी नहीं मिले।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी

पुलिस ने कहा कि यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वैध लाइसेंस व जरूरी दस्तावेज साथ रखें और सड़क पर वाहन खड़ा करते समय यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *