Menu

एनटीपीसी विंध्याचल में नोसेट-2026 का आयोजन, नवाचार और रचनात्मक विचारों को मिला मंच

Ad

सिंगरौली -:  एनटीपीसी विंध्याचल में 26 अगस्त 2026 को एग्जीक्यूटिव टैलेंट के लिए खुली प्रतियोगिता नोसेट-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों को अपने नवाचारपूर्ण विचारों, रचनात्मकता और संगठनात्मक उत्कृष्टता से जुड़े प्रभावी व्यावसायिक समाधानों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी से लेकर अपर महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों की कुल 11 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन स्टेशन के वरिष्ठ नेतृत्व दल एवं बाहरी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश, महाप्रबंधक (टीएस एंड प्रोजेक्ट) देबब्रत त्रिपाठी तथा रिलायंस पावर सासन के हेड (एल एंड डी) निशांत गुप्ता शामिल रहे।
प्रतियोगिता में सुमन कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन), सौरभ बनौधा, अपर महाप्रबंधक (आईटी), बलजीत यादव, उप महाप्रबंधक (प्रचालन) एवं स्वास्ति गरनायक, वरिष्ठ प्रबंधक (आईटी) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं धीर सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक (सी एंड आई) एवं उत्कर्ष शुक्ला, इंजीनियर (सी एंड आई) की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान दीपक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (प्रचालन), निलेश नयन, वरिष्ठ प्रबंधक (पी एंड एस), शिवम वर्मा, इंजीनियर (प्रचालन) एवं साजिद नेजाम, वरिष्ठ सहायक इंजीनियर (प्रचालन) की टीम ने हासिल किया।
नोसेट-2026 के माध्यम से अधिकारियों को नए विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने और संगठन की कार्यप्रणाली में सुधार लाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता ने एनटीपीसी विंध्याचल में नवाचार, सहयोग और निरंतर सुधार की संस्कृति को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *