Menu

हथीओदरा में कोयले से लदा ट्रक पलटा, हाईवे पर घंटों जाम

Ad

सिंगरौली -:  देवसर-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर हथीओदरा के पास कोयले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कोयला सड़क पर फैलने से हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही जियावन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत कर सड़क पर पलटे ट्रक को हटवाया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। हादसे में ट्रक चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए भेजते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *