Menu

राज्य अधिवक्ता परिषद् में पहली बार सिंगरौली को मिला प्रतिनिधत्व

Ad

राज्य अधिवक्ता परिषद् के चुनाव में महिला प्रत्याशी में शीर्ष स्थान हासिल की अन्नू पटेल 

सिंगरौली: राज्य अधिवक्ता परिषद् जबलपुर में आजतक सिंगरौली जिले से प्रतिनिधित्व करने का कोई स्थान हासिल नहीं हुई लंबे अर्से के उपरांत माध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी अन्नू पटेल ने राज्य अधिवक्ता परिषद् के चुनावी मैदान में आई और महिला प्रत्याशी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सामान्य रूप से 25 वें स्थान हासिल की हैं।

अन्नू पटेल वर्ष 2020 से वकालत पेशे में अपना व्यवसाय कर रही हैं जो अपने परिवार में एक मात्र अधिवक्ता हैं। अन्नू पटेल की रुचि समाजसेवा में होने के कारण विधि व्यवसाय में आने से पूर्व अध्ययन के साथ साथ गरीब, जरूरतमंदों की सेवा करने में होती थी इनका जीवन संघर्षों से भरा रहा और जीवन में संघर्ष होने के कारण मेहनत करने पर विश्वास करती हैं।

राज्य अधिवक्ता परिषद् के चुनाव में अन्नू पटेल ने मध्य प्रदेश के 45 जिले के प्रत्येक बार में चुनावी कैपिंग की जिसके कारण आज उनके कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा हैं। अन्नू पटेल का कहना हैं कि यह जीत हासिल करने में मेरे प्रियजनों, परिवारजनों और मध्य प्रदेश के समस्त माननीय अधिवक्ता साथियों का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद हैं जिसका मै सदैव आभारी रहूंगी और अधिवक्ता हित में कार्य करने के लिए तत्पर्य रहूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *