Menu

हरियाली महोत्सव में निकली कलश व तिरंगा यात्रा, पौधरोपण का लिया संकल्प

Ad

सिंगरौली -:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को कर्सुआराजा सेक्टर के ग्राम मथुरा स्थित पंचायत भवन में नवांकुर संस्था हेल्प फाउंडेशन द्वारा हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलश यात्रा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जन अभियान जिला समन्वयक राज कुमार विश्वकर्मा, विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा, नवांकुर संस्था प्रमुख रजनीश धर द्विवेदी, ग्राम पंचायत सरपंच गोविंद पनिका, पंचायत सचिव, भाजपा मंडल महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, मथुरा विद्यालय के शिक्षक तथा प्रस्फुटन समिति से राम प्रकाश कुशवाहा, अखिलेश पांडे, जग प्रकाश विश्वकर्मा और राम सूरत विश्वकर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सरपंच गोविंद पनिका द्वारा मां सरस्वती की वंदना से की गई। इसके बाद नवांकुर सखियों का पंजीयन किया गया और प्रत्येक सखी को दो-दो फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने की शपथ ली। संस्था अध्यक्ष रजनीश धर द्विवेदी ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य ग्रामों में भी नवांकुर सखियों के माध्यम से सभाएं आयोजित कर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad