Menu

ब्राइट एकेडमी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Ad

सिंगराैैैली -:  ब्राइट एकेडमी स्कूल, मोखा बरगवां में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया तथा सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शाह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमीला वर्मा, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य आकाश पांडे, वीरल मेश्राम, एडवोकेट बृजेश शाहवाल, राष्ट्रीय महासचिव तेली पिछड़ा परिषद वार्ड 11 पुष्पा रमेश साहू, बरगवां मंडल महामंत्री विजय वैश्य, वैश्य महासभा के अखिलेश साहू, रामराज साहू, रवेंद्र कमलेश्वर, रमनेश विश्वास, राधिका वैश्य, लल्कुमार कुमार वैश्य, लालबाबू बैस एवं सीताराम पनिका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के संचालक रितेश शाह, प्राचार्य विमला साहू सहित शिक्षकगण उमा रावत, रश्मि सेन, सुमन रजक, वेदिका सेन, विनीत कुमार, राधा कुमारी, सरोज साहू, शांति कुमारी एवं सीता साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान विद्यार्थी नव्या सिंह चंदेल, सुधा प्रजापति, खुशबू बैस, स्वाति साहू, कंचन प्रजापति, नीरज साहू, पूर्वी साहू एवं अयांश साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad