Menu

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Ad

मुख्य समारोह का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में होगा
सिंगरौली -:  कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित होगा। उन्होंने मंच एवं समारोह स्थल से संबंधित सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में समारोह के दौरान ध्वजारोहण हेतु राष्ट्रीय ध्वज तथा गुब्बारों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। साथ ही अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के लिए नेम प्लेट सहित सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं मिठाई वितरण की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने समारोह के आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को समय पर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं प्रमुख भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा (रोशनी) सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा,संयुक्त कलेक्टर श्री प्रशांत त्रिपाठी एवं श्री अमित बम्हरौलिया, एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर श्री सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा श्री नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी श्री देवेंद्र द्विवेदी, नगर निगम आयुक्त सुश्री सविता प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जितेंद्र गुप्ता सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Ad