अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ

By: राजेश कुमार सिंह

On: Wednesday, March 18, 2026 1:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

बरगवां तहसील के चार गांवों को आपातकालीन परिस्थितियों में मिलेगा त्वरित और प्रभावी चिकित्सा लाभ

सिंगरौली, बरगवां तहसील अंतर्गत गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी–ईस्ट परियोजना क्षेत्र के चार दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक अत्याधुनिक निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया गया। यह एम्बुलेंस 24×7 उपलब्ध रहकर भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए जरूरतमंद मरीजों तक त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगी। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंगलवार को इस एम्बुलेंस सेवा का औपचारिक शुभारम्भ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझौली में हरी झंडी दिखाकर किया गया।
यह एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, विभिन्न स्वास्थ्य निगरानी उपकरण, जीपीएस ट्रैकर, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। शुभारम्भ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में श्री श्यामल पनिका (सरपंच, मझौली), श्री मुनी लाल कोल (सरपंच, पचौर), श्री शंकर प्रजापति (सरपंच, उज्जैनी), श्री अशोक दुबे (उप‑सरपंच, पचौर) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अदाणी समूह की ओर से कटला सुधीर, चीफ ऑफ क्लस्टर (अंडरग्राउंड कोल माइन, सिंगरौली), तथा अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी–ईस्ट परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित आठ गांवों के लिए दिसंबर 2024 में ही निःशुल्क, आधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई थी। वर्तमान में मझौली, मनिहारी, कुंडा, उज्जैनी, तलवा, देवरा, तीनगुड़ी एवं पचौर के ग्रामीण इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। सेवा की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए अब एक अतिरिक्त एम्बुलेंस यूनिट की शुरुआत की गई है, जिससे मझौली, कुंडा, पचौर एवं मनिहारी गांवों के लोगों सहित वंचित समुदायों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवाओं को जन‑जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस विशेष रूप से निर्मित एम्बुलेंस में फार्मासिस्ट, ड्राइवर एवं समन्वयक की एक समर्पित टीम की तैनाती की गई है, जिससे हजारों जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से निःशुल्क ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच सहित अन्य बुनियादी स्वास्थ्य परीक्षण भी किए जाएंगे। एम्बुलेंस सेवा के सुचारु संचालन हेतु तीन पैरामेडिकल स्टाफ और तीन ड्राइवरों की नियुक्ति की गई है, जो चौबीसों घंटे मरीजों एवं स्थानीय समुदाय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
एक और एम्बुलेंस यूनिट की शुरुआत से स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह सेवा विशेष रूप से बिस्तर पर पड़े मरीजों एवं चलने‑फिरने में असमर्थ बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी। उनका कहना है कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है तथा इस तरह की पहलें न केवल स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करेंगी, बल्कि पारिवारिक एवं सामाजिक विकास को भी गति देंगी।
गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन पहले से ही इस क्षेत्र में ग्रामीण और वंचित समुदायों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है और अब तक कई स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now