सेवा, जागरण और संगठन के संदेश के साथ बस्तियों में पहुँचे स्वयंसेवक।

By: राजेश कुमार सिंह

On: Sunday, November 16, 2025 10:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

अभियान का उद्देश्य प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुँचकर जागरूकता, संगठन और सकारात्मक राष्ट्रभावना को मजबूत करना है : खुशहाल सिंह।

शताब्दी वर्ष संघ की विचारधारा, सेवा और समर्पण की प्रेरक यात्रा का प्रतीक : स्वप्निल जी।

शक्तिनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गठन के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के अंतर्गत पूरे वर्ष विविध आयोजन किए जा रहे हैं। विजयादशमी पूजन और पथ संचलन के बाद अब गृह संपर्क अभियान ने नगर में गति पकड़ ली है। इस अभियान के माध्यम से स्वयंसेवकों की टोली नगर के प्रत्येक हिन्दू परिवार और सेवा बस्तियों तक पहुँचकर जनजागरण का कार्य कर रही हैं।

शक्तिनगर में यह व्यापक अभियान नागर संघचालक खुशहाल सिंह के कुशल निर्देशन और नगर विस्तारक स्वप्निल जी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इनके नेतृत्व में स्वयंसेवकों की विभिन्न टोलियों ने आंबेडकर नगर, NCL खड़िया, NTPC कॉलोनी, राजकिशन बस्ती, खड़िया बाज़ार और कोटा बस्ती में घर–घर जाकर संगठित हिन्दू समाज का संदेश पहुँचाया।

रविवार की सुबह से ही नगर की लगभग सभी बस्तियों में अभियान प्रमुखों के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टोली सक्रिय रही। स्वयंसेवकों ने प्रत्येक घर पर जाकर गृह संपर्क स्थापित किया, परिवारों से संवाद किया तथा “संगठित हिन्दू – समर्थ भारत” और “गर्व से कहो हम हिन्दू हैं” संदेश वाले वॉल स्टिकर घरों पर लगाए।

इसके साथ ही राष्ट्र पुनर्निर्माण के 100 वर्ष की जानकारी देने वाला विशेष फोल्डर तथा संघ यात्रा से संबंधित पुस्तक भी लोगों को भेंट की गई। स्वयंसेवकों ने संघ के सेवा कार्यों, समाज जागरण, संगठन विस्तार तथा राष्ट्र निर्माण के मूल भाव को सरल भाषा में समझाया।

i

अभियान का उद्देश्य नगर के प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुँचकर जागरूकता, संगठन और सकारात्मक राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। स्वयंसेवकों का कहना है कि शताब्दी वर्ष संघ की विचारधारा, सेवा और समर्पण की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है, और यह अभियान उसी सतत साधना का एक महत्वपूर्ण चरण है।

For Feedback - editor@udnews.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now